राजस्थान

rajasthan

By

Published : Jun 25, 2019, 1:57 PM IST

ETV Bharat / state

मदन लाल सैनी की कमी हमेशा पार्टी को खलेगी - वसुंधरा राजे

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी के पार्थिव देह को आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया. जहां पार्टी के कई केंद्रीय नेता और प्रदेश के नेताओं ने पहुंचकर स्वर्गीय सैनी के पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

मदन लाल सैनी की कमी हमेशा पार्टी को खलेगी - वसुंधरा राजे

जयपुर.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय मदनलाल सैनी के पार्थिव देह को आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सतीश और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कैलाश चौधरी सहित कई आला नेताओं ने उनके पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किए.

मदन लाल सैनी की कमी हमेशा पार्टी को खलेगी -वसुंधरा राजे

इस दौरान पार्टी से जुड़े प्रदेश पदाधिकारी और आला नेता मौजूद रहे. अपने शोक संदेश में जहां पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्वर्गीय मदन लाल सैनी के निधन से भाजपा और उन्हें व्यक्तिगत क्षति होने की बात कही,तो वहीं वसुंधरा राजे ने कहा कि मदन लाल सैनी एक ऐसे भाजपा नेता थे जो हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच कार्यकर्ता की तरह रहे और उन्होंने हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा को राजस्थान में बुलंदियों तक पहुंचाया. इस दौरान वसुंधरा राजे ओम प्रकाश माथुर सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने सैनी के पार्थिव देह पर अर्पित की.

ABOUT THE AUTHOR

...view details