राजस्थान

rajasthan

फ्रांसीसी रंगों से रोशन होगा अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, अंतरराष्ट्रीय संस्कृति से रूबरू होने का मिलेगा मौका

By

Published : Jul 13, 2023, 7:46 PM IST

जयपुर स्थित अल्बर्ट हॉल संग्रहालय को 14 जुलाई को फ्रांसीसी रंगों से रोशन किया जाएगा.

Francis lights decoration on Albert Hall on July 14
फ्रांसीसी रंगों से रोशन होगा अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, अंतरराष्ट्रीय संस्कृति से रूबरू होने का मिलेगा मौका

जयपुर. राजधानी जयपुर के प्रसिद्ध स्मारक अल्बर्ट हॉल संग्रहालय को फ्रांसीसी रंगों से रोशन किया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय संस्कृति से रूबरू होने के साथ ही सकारात्मक संदेश देने के लिए 14 जुलाई को अल्बर्ट हॉल फ्रांसीसी रंगों में रोशन होगा. नीले, सफेद और लाल रंग में अल्बर्ट हॉल को रोशन किया जाएगा. फ्रांस एंबेसी के शिक्षा, साइंस और संस्कृति के काउंसलर की ओर अंतरराष्ट्रीय संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए अल्बर्ट हॉल को सजाया जाएगा.

पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ महेंद्र खडगावत ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं. पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 14 जुलाई को अल्बर्ट हॉल को फ्रांसीसी रंगों से रोशन किया जाएगा. अल्बर्ट हॉल लोगों के लिए काफी आकर्षण का केंद्र रहता है. फ्रांसीसी रंग लोगों को अंतरराष्ट्रीय संस्कृति से रूबरू करवाएंगे. फ्रांसीसी रंगों की रोशनी से एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जाएगा. अल्बर्ट हॉल एक प्रसिद्ध म्यूजियम है, जहां पर रोजाना काफी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक विजिट करने के लिए पहुंचते हैं.

पढ़ें:International Museum Day 2023 : विश्व संग्रहालय दिवस पर जानिए राजस्थान के इन 5 म्यूजियम की खासियत

अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में जयपुर की कला के कई कामों के साथ ही पेंटिंग, कलाकृतियां, धातु, पत्थर, आभूषण, मूर्तियां और अन्य प्राचीन वस्तुएं मौजूद हैं. अल्बर्ट हॉल म्यूजियम को त्योहार और विशेष दिवस के अवसर पर सजाया जाता है. इन दिनों अल्बर्ट हॉल पर सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का काफी क्रेज युवाओं में देखा जा रहा है. कई बड़े सरकारी कार्यक्रम भी अल्बर्ट हॉल पर आयोजित किए जाते हैं. अल्बर्ट हॉल पर रात के समय रंग बिरंगी रोशनी काफी अद्भुत लगती है. इस बार अल्बर्ट हॉल फ्रांसीसी रंगों में रोशन होता हुआ नजर आएगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details