राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / state

जयपुर पहुंचीं हिलेरी क्लिंटन, जंतर-मंतर किया विजिट...पंचांग और राशिफल के बारे में ली जानकारी - ETV Bharat Rajasthan news

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन मंगलवार को जयपुर (Hillary Clinton Visits Jantar mantar in Jaipur) पहुंची. यहां उन्होंने जंतर-मंतर विजिट किया. इस दौरान उन्होंने यंत्रों की कार्यप्रणाली के साथ ही इतिहास से संबंधित पंचांग और राशिफल के बारे में भी जानकारी प्राप्त की.

former american president Bill Clinton wife Hillary Clinton
former american president Bill Clinton wife Hillary Clinton

By

Published : Dec 13, 2022, 7:15 PM IST

Updated : Dec 13, 2022, 7:41 PM IST

जयपुर पहुंचीं हिलेरी क्लिंटन

जयपुर.पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी मंत्री हिलेरी क्लिंटन मंगलवार को राजधानी जयपुर (Hillary Clinton Visits Jantar mantar in Jaipur) पहुंची. हिलेरी क्लिंटन विशेष विमान से दिल्ली से जयपुर पहुंची. यहां उन्होंने जंतर-मंतर विजिट किया. हिलेरी क्लिंटन करीब 1 घंटे तक यहां रहीं. विजिट के दौरान पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर उपेन्द्र सिंह शेखावत, जंतर मंतर स्मारक के अधीक्षक मोहम्मद आरिफ, सहायक प्रशासनिक अधिकारी गोपाल शर्मा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे.

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने जंतर-मंतर के खगोलीय यंत्रों (Hillary Clinton in Rajasthan) के बारे में जानकारी ली. जंतर मंतर अधीक्षक मोहम्मद आरिफ ने यंत्रों की कार्यप्रणाली के बारे में बताया. हिलेरी जंतर मंतर का विजिट करके काफी आनंदित हुईं. पर्यटकों के साथ विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने हिलेरी क्लिंटन के साथ फोटोग्राफ्स भी लिए. उन्होंने इतिहास से संबंधित पंचांग और राशिफल के बारे में भी जानकारी प्राप्त की.

हिलेरी क्लिंटन ने जंतर-मंतर किया विजिट

पढ़ें. पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह पहुंचे उदयपुर, कल करेंगे कांकरोली के कार्यक्रम में शिरकत

हिलेरी क्लिंटन की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे. पुलिस के अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे. वहीं हिलेरी क्लिंटन के सुरक्षा कर्मी भी साथ मौजूद रहे. हिलेरी क्लिंटन ने जंतर मंतर के बारे में काफी तारीफ की. यहां की विजिटर्स डायरी में उन्होंने जमकर तारीफें लिखीं. साथ ही यहां के अधिकारियों का भी धन्यवाद किया.

Last Updated : Dec 13, 2022, 7:41 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details