राजस्थान

rajasthan

नगरीय निकाय चुनाव: आज खुलेगा आरक्षण लॉटरी का पिटारा, तय होगा कौन सा वार्ड किसके लिए रिजर्व

By

Published : Sep 18, 2019, 4:24 AM IST

नवंबर में होने वाले 52 नगर पालिकाओं के चुनाव से पहले मंगलवार को वार्डों की वर्गवार आरक्षण और महिला आरक्षण लॉटरी निकाली जायेगी. सभी जिला कलेक्टरों और जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से यह लॉटरी निकाली जायेगी. साथ ही तकरीबन 15 से 20 दिन बाद निकायों के सभापति, चेयरमैन और मेयर को लेकर DLB में लॉटरी निकलेगी.

निकाय चुनाव लॉटरी, Body election lottery

जयपुर.राज्य के 6 नगर निगम और 46 स्थानीय निकायों में आरक्षण के लिए मंगलवार को लॉटरी निकाली जाएगी. इसकी जिम्मेदारी स्वायत्त शासन विभाग ने संबंधित जिला कलेक्टर को सौंपी है. नवंबर महीने में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर लॉटरी के जरिए वर्गवार आरक्षण और महिला आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

वार्डों को वर्गवार आरक्षित करने के लिये आज निकलेगी लॉटरी

बता दें कि वर्तमान में राज्य के कुल 193 निकायों में, जनगणना वर्ष 2011 के आधार पर कुल वार्डों की संख्या का निर्धारण किया गया था. उसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनारक्षित वर्ग के लिए वार्डों की संख्या का निर्धारण किया जा चुका है. वहीं प्रत्येक वर्ग में एक तिहाई महिला वर्ग का आरक्षण, विभागीय अधिसूचना के तहत निर्धारित किया गया है. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के वार्डों का निर्धारण अधिकतम जनसंख्या के आधार पर कर दिया गया है. अब सभी वर्गों में महिला और अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण लॉटरी के द्वारा किया जाएगा.

पढ़ें: विकास और स्थिर सरकार के लिए बसपा विधायकों ने कांग्रेस को चुना : सीएम गहलोत

स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक उज्ज्वल राठौड़ ने बताया कि राज्य की 46 नगरीय निकाय और 6 नवगठित नगरीय निकाय के आम चुनाव इसी साल नवंबर में कराए जाएंगे. प्रथम चरण के आम चुनाव के संबंध में वर्गवार आरक्षण और महिला आरक्षण की प्रक्रिया नियमानुसार लॉटरी के जरिए संपादित की जाएगी.

इन 52 निकायों के वार्ड पार्षदों की आज खुलेगी लॉटरी:

जयपुर संभाग:

  • नगर निगम -
  • जयपुर - 150
  • नगर परिषद -
  • अलवर - 65
  • भिवाड़ी - 60
  • झुंझुनू - 60
  • सीकर - 65
  • नगरपालिका -
  • थानागाजी - 25
  • पिलानी - 35
  • बिसाऊ - 25
  • नीमकाथाना - 35
  • खाटूश्यामजी - 20
  • महुआ - 25

जोधपुर संभाग:

  • नगर निगम -
  • जोधपुर - 100
  • नगर परिषद -
  • बाड़मेर - 55
  • बालोतरा - 45
  • सिरोही - 35
  • पाली - 65
  • जालौर - 40
  • जैसलमेर - 45
  • नगर पालिका -
  • फलोदी - 40
  • माउंट आबू - 25
  • शिवगंज - 35
  • पिंडवाड़ा - 25
  • सुमेरपुर - 35
  • भीनमाल - 40

बीकानेर संभाग:

  • नगर निगम -
  • बीकानेर - 80
  • नगर परिषद -
  • चूरू - 60
  • श्रीगंगानगर - 65
  • हनुमानगढ़ - 60
  • नगर पालिका -
  • राजगढ़ - 40
  • सूरतगढ़ - 45

अजमेर संभाग:

  • नगर परिषद -
  • ब्यावर - 60
  • मकराना - 55
  • टोंक - 60
  • नगर पालिका -
  • पुष्कर - 25
  • नसीराबाद - 20
  • डीडवाना - 40

भरतपुर संभाग:

  • नगर निगम -
  • भरतपुर - 65
  • नगर पालिका -
  • रूपवास - 25

कोटा संभाग:

  • नगर निगम -
  • कोटा - 100
  • नगर पालिका -
  • सांगोद - 25
  • कैथून - 25
  • मांगरोल - 35
  • छबड़ा - 35

उदयपुर संभाग:

  • नगर निगम -
  • उदयपुर - 70
  • नगर परिषद -
  • चित्तौड़गढ़ - 60
  • बांसवाड़ा - 60
  • नगर पालिका-
  • कानोड़ - 20
  • निंबाहेड़ा - 45
  • रावतभाटा - 40
  • परतापुर गढ़ी - 25
  • नाथद्वारा - 40
  • आमेट - 25

पढ़ें: मायावती के बयान पर खाचरियावास का पलटवार, कहा-MLA अपने मन से आगे आए, कांग्रेस ने नहीं किए कोई प्रयास

द्वितीय चरण में मेयर और चेयरमैंस की लॉटरी निकाली जाएगी. ये लॉटरी अगले महीने स्वायत्त शासन भवन में निकलेगी. हालांकि सक्षम स्तर पर इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है. नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका को एक ही इकाई मानते हुए, निकाय प्रमुख की लॉटरी प्रदेश की सभी 193 नगरीय निकायों के लिए एक साथ ही निकाली जाएगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details