डूंगरपुर. इसरो का चंद्रयान 3 की आज बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी. इसको लेकर मंदिरों में प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है. स्कूली बच्चों ने चंद्रयान 3 का मॉडल बनाया और मंदिर में जाकर भगवान शिवजी को सफलता की कामना करते हुए समर्पित कर दिया हैं. वहीं पंडितों ने मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना करते हुए चंद्रयान 3 की सफलता की कामना की है.
चंद्रयान 3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर उतरेगा. देश के वैज्ञानिकों चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए जुटे हैं. सागवाड़ा के स्वामी विवेकानंद स्कूल के बच्चो ने चंद्रयान की सफलता की कामना को लेकर चंद्रयान का एक मॉडल तैयार किया. प्रिंसिपल सुरेशचंद्र गामोट के नेतृत्व में मॉडल बनाने के बाद ठाकरडा के सिद्धनाथ महादेव मंदिर में भगवान शिवजी को समर्पित किया गया. पंडित निर्मल मेहता के साथ ही पंडित सुधीर भट्ट, पंडित लोकेश पंड्या, पंडित दीपक, शास्त्री रमेशचंद्र भट्ट, पुजारी भावेश, हर्ष सेवक ने चंद्रयान के मॉडल को गर्भगृह में रखकर पूजा अर्चना की.