धौलपुर. जिले में आई बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. बाढ़ आपदा के बाद जिला प्रशासन के साथ कांग्रेस और भाजपा पार्टी के पदाधिकारियों ने भी सहयोग करना शुरू कर दिया है. वहीं करौली सांसद डॉ मनोज राजोरिया ने कहा कि पिछले 5 दिनों से धौलपुर जिले में बाढ़ आपदा का संकट बना हुआ है.
बाढ़ आपदा से जिले के 69 गांव काफी प्रभावित हुए हैं. इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्देश में समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रशासन के साथ बाढ़ आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद करने के लिए आगे आए हैं. दो दिन पूर्व राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जिले के कई गांवों का दौरा कर बाढ़ के हालातों का जायजा लिया था. पूर्व सीएम ने बाढ़ आपदा क्षेत्रों का दौरा कर आपदा से जूझ रहे लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था के साथ चिकित्सा व्यवस्था के हालात जाने थे.