राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / state

चित्तौड़गढ़ में बेलन और थाली बजा कर प्रदर्शन, लकड़ी से चूल्हा जला कर पकाई रोटी - Mahila congress protested in Chittorgarh

गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर महिला कांग्रेस ने चित्तौड़गढ़ में प्रदर्शन किया. इस दौरान महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

चित्तौड़गढ़ में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, Chittorgarh News
महिला कांग्रेस का चित्तौड़गढ़ में प्रदर्शन किया

By

Published : Mar 5, 2021, 6:42 PM IST

चित्तौड़गढ़. गैस और पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को लेकर महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ में कलक्ट्रेट चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया. यहां महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतू कंवर भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को माला पहना कर श्रद्धांजलि दी और लकड़ी से चूल्हा जला कर कलक्ट्रेट चौराहे पर रोटी बनाई.

महिला कांग्रेस का चित्तौड़गढ़ में प्रदर्शन किया

वहीं प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने मानव श्रृंखला बना कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की. जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव, राजस्थान प्रभारी नीतू वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष रिहाना रियाज के निर्देशानुसार गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. यहां चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर सर्कल पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नीतू कंवर भाटी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया. गैस सिलेंडर और पेट्रोल की कीमत लगातार बढ़ने पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट सर्कल पर चूल्हा जला कर रोटी बनाई. यहां सिलेंडर रख कर विरोध जताया गया. इस दौरान महिलाओं ने मोदी सरकार हाय हाय, महंगाई कम करो, सरकार होश में आए जैसे नारे लगाए.

चूल्हा जला कर चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर पर प्रदर्शन

यह भी पढ़ें.जयपुरः गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उतरी सड़कों पर, चूल्हे पर बनाई चाय

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नीतू कंवर भाटी ने कहा कि बढ़ती महंगाई को लेकर साधारण परिवार का घर का बजट बिगड़ रहा हैं और युवाओं को रोजगार नहीं है. इस दौरान जिले भर की महिलाएं उपस्थित थी. कलक्ट्रेट चौराहे पर गायत्री सोनी बेगू, सोनू व्यास कपासन, राशिदा बनो, शाहिना परवीन, श्रुति शर्मा, आदि महिलाएं विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई.

ABOUT THE AUTHOR

...view details