बाड़मेर.जिले में पुलिस महिलाओं के खिलाफ अपराध कम करने और बालिकाओं का हौसला बुलंद करने के लिए बुधवार को पुलिस लाइन में महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने फीता काटकर किया. प्रशिक्षण में पुलिस की प्रशिक्षित कमांडो और महिला पुलिसकर्मी की ओर से महिलाओं को किसी भी गंभीर स्थिति में निपटने के लिए आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी.
महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र में 13 वर्ष से अधिक आयु की कोई भी कामकाजी ग्रहणी महिला अध्यनरत वाली का शिक्षण संस्थाएं और अन्य संस्थाएं अपनी संस्था में अध्यनरत महिलाएं बालिकाओं का नामांकन करा सकती है और आत्मरक्षा की ट्रेनिंग ले सकती है. शुभारंभ के पहले दिन टेंडर दीपक सेन की टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया.