राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / state

बारां: अंता में वृद्धा आश्रम की छत से गिरी बुजुर्ग महिला, गंभीर हालत में बारां रेफर

बारां जिले के अंता में वृद्धा आश्रम की छत से गिरने से एक बुजुर्ग महिला के गंभीर घायल होने का मामला सामने आया है. जिसे उपचार के लिए अंता अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल बुजुर्ग महिला को बारां रेफर किया गया.

Elderly woman fell in Baran, वृद्धा आश्रम से गिरी महिला बारां
वृद्धा आश्रम की छत से गिरी बुजुर्ग महिला

By

Published : Jan 21, 2020, 1:01 PM IST

अंता (बारां). कस्बे की सरदार कॉलोनी में स्थित वृद्धा आश्रम में रह रही जाना बाई नामक एक बुजुर्ग महिला सुबह छत से नीचे जा गिरी. जिसे आश्रम के आस-पास रहने वाले लोगो ने दौड़कर उठाया. बाद में बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे बारां रेफर कर दिया गया.

वृद्धा आश्रम की छत से गिरी बुजुर्ग महिला

पढ़ें- अलवरः 22 जनवरी को होगा दूसरे चरण का चुनाव, तीसरे चरण की प्रक्रिया हुई शुरू

जाना बाई सर्दी से बचाव को लेकर सुबह छत पर धूप का सेकने गयी थी. परन्तु छत के चारों ओर पाल नहीं होने के कारण वह छत से नीचे जा गीरी और गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद आस-पास के लोगो ने दौड़ कर महिला को उठाया और अंता चिकित्सालय पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग महिला को बारां रेफर कर दिया गया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details