राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / state

कटारिया की सभा में भाजपा सांसद ने प्रियंका गांधी पर की विवादित टिप्पणी

यहां नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की सभा में एक बीजेपी सांसद ने कांग्रेस पर तिखी टिप्पणी करते हुए प्रियंका गांधी पर विवादित बयान दे दिया.

By

Published : Apr 13, 2019, 11:57 AM IST

बीजेपी के सांसद ने प्रियंका गांधी पर की विवादित टिप्पणी

बांसवाड़ा. जिले के छोटी सरवन में नेताप्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की सभा में बांसवाड़ा- डूंगरपुर से बीजेपी सांसद मानशंकर निनामा ने प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी कर दी. सभा को सम्बोधित करते हुए वागड़ी भाषा में मानशंकर निनामा ने प्रियंका गांधी पर विवादित बोल कह दिए. जिसे सुनकर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी हक्के बक्के रह गए. मामला बांसवाड़ा जिले के छोटी सरवन का है जहां पर बांसवाड़ा- डूंगरपुर से बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया की सभा आयोजित की गई.

बीजेपी के सांसद ने प्रियंका गांधी पर की विवादित टिप्पणी

जहां पर बांसवाड़ा- डूंगरपुर से वर्तमान सांसद मानशंकर निनामा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कांग्रेस की प्रियंका गांधी को राजनीति में उतारने पर विवादित टिप्पणी कर दी. सांसद मानशंकर निनामा ने प्रियंका को गोरी मेम कहते हुए वागड़ी भाषा में कहा कि कांग्रेस के पास चुनाव जीतने के लिये कोई हथियार नहीं बचा तो प्रियंका गांधी को राजनीति में उतार दिया क्योंकि प्रियंका गौरी चिट्टी है उसे देख जनता कांग्रेस की ओर आकर्षित होगी. सांसद निनामा का यह बयान सुन स्टेज पर बैठे नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया भी दंग रह गए.

ABOUT THE AUTHOR

...view details