गुलाबचंद कटारिया आखिर इस बार क्यों नहीं खेलना चाहते थे होली - मनोहर पर्रिकर
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने पुलवामा आतंकी हमले और भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर के निधन के चलते बड़ी ही सादगी से होली मनाई.

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने मनाई होली
उदयपुर. हर बार बड़े धूमधाम के साथ होली का त्योहार मनाने वाले राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने इस बार बड़ी ही सादगी से होली का पर्व मनाया. कटारिया ने ऐसा पुलवामा आतंकी हमले और भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर के निधन के चलते किया किया.
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने मनाई होली
कटारिया ने इस बार बड़ी ही सादगी के साथ अपने घर पर ही होली का पर्व मनाया. इस दौरान कटारिया ने कहा कि वैसे तो हर बार पूरे शहर में घूमते हैं और कार्यकर्ताओं के बीच रहकर होली का यह पर्व मनाते हैं, लेकिन इस बार पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की याद में और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद अब भाजपा ने साधारण होली सादगी से मनाने का फैसला लिया था. यही कारण है कि प्रदेश भर के भाजपा नेता बड़ी ही सादगी से होली का पर्व मना रहे हैं.