राजस्थान

rajasthan

By

Published : May 3, 2020, 2:04 PM IST

ETV Bharat / city

सीएम गहलोत के जन्मदिन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास ने दी शुभकामनाएं

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 3 मई को जन्मदिन है. राजस्थान के कांग्रेसी नेता अपने-अपने तरीके से मुख्यमंत्री गहलोत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. साथ ही उनके साथ जुड़ी कुछ यादों को साझा भी किया.

Girija Vyas's best wishes to Gehlot, उदयपुर न्यूज
सीएम गहलोत के जन्मदिन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास ने दी शुभकामनाएं

उदयपुर.राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन है, लेकिन मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमण के चलते अपना जन्मदिन नहीं मना रहे, बल्कि प्रदेश भर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भी सादगी के साथ अपने घर में रहने की अपील कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

सीएम गहलोत के जन्मदिन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास ने दी शुभकामनाएं

वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों की मदद कर सीएम गहलोत का जन्मदिन मना रहे हैं. इसी कड़ी में उदयपुर से पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. इस दौरान गिरिजा व्यास ने मुख्यमंत्री के साथ जुड़ी अपनी पुरानी यादों को भी साझा किया.

पढ़ें-नया प्रयोग: ड्रोन दे रहा PM मोदी और CM गहलोत का कोरोना से सुरक्षा का संदेश

गिरिजा व्यास ने कहा कि जब गहलोत पहली बार मुख्यमंत्री बने, तब से ही उनका लोगों के प्रति जो व्यवहार है, वो काफी अलग रहा. इसी का नतीजा है कि प्रदेश की जनता ने उन्हें फिर से सेवा करने का मौका दिया है. व्यास ने कहा कि वैसे तो राजनेता कई होते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत ही ऐसे राजनेता है जिनमें जनता के प्रति संवेदनशीलता काफी ज्यादा है.

पढ़ें-भरतपुर के प्रोफेसर ने कैनवास पर उतारी 'लॉकडाउन' सीरीज, जानिए क्या है खास...

इस दौरान गिरजा व्यास यह कहने से भी नहीं चूकी कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही ऐसे नेता हैं, जिन्होंने राजस्थान के कई नेताओं को नया जीवन दिया है. साथ ही आम लोगों की पूरी निष्ठा के साथ सेवा की है. गिरिजा व्यास ने सीएम गहलोत के दीर्घायु होने की कामना की और इसी तरह जनता की सेवा करते रहने की शुभकामनाएं भी दी हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details