राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / city

योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रकट

श्रीगंगानगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी करने के विरोध में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाकर आक्रोश प्रकट किया.

By

Published : Jul 22, 2019, 3:50 PM IST

योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रकट

श्रीगंगानगर.उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में जमीन विवाद में मारे गए 10 आदिवासियों के परिवारों से मिलने जा रही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को रोकने के विरोध में जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का पुतला जलाकर आक्रोश प्रकट किया.

कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी और उसके बाद दफ्तर के बाहर इन कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने के नाम पर जो औपचारिकता पूरी की उसे देखकर सड़क से गुजरने वाले लोग हंसते नजर आए. प्रियंका गांधी को यूपी सरकार द्वारा रोकने के खिलाफ आक्रोश प्रकट करने आए कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जो माहौल बनाया उससे तो यही लगा कि अब कांग्रेस के पास जमीनी स्तर के कार्यकर्ता नहीं रहे हैं.

योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रकट

प्रदेश कांग्रेस द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस सोमवार को हर जिले स्तर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी का पुतला जलाना तय किया था. कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पुतला जलाने का ऐलान तो किया, लेकिन पुतले की तस्वीर देखकर लगा कि कांग्रेसियों का टूटा हुआ मनोबल अभी तक वापस नहीं लौट पाया है. यही वजह रही कि एक लकड़ी पर जूट की रस्सी से प्लास्टिक की थैलियां बांधकर पुतला बनाया गया. जिसको कांग्रेस पदाधिकारियों ने 4 नारे लगाकर जलाकर औपचारिकता पूरी कर दी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details