नागौर.राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर नागौर में भारतीय जनता पार्टी की संकल्प पदयात्रा निकाली गई. यह पद यात्रा नागौर शहर के बंशीवाला मंदिर से बल्लभ चौराहे तक निकाली गई. पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, जिलाअध्यक्ष रामाकांत, पूर्व जिला अध्यक्ष रामचंद्र उता और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने संकल्प पदयात्रा निकाली.
पदयात्रा में मोदी सरकार की उपलब्धियों में गांधी जी के स्वच्छ भारत संदेश और प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान का संकल्प दिलाया गया. भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से गांधी संकल्प यात्रा के दौरान गांधी जी के आदर्शों को सच्चे उत्तरदाई के रूप में स्थापित करने का नसीहत भी दी थी. लेकिन गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दो गुटबाजी धड़ो में बटी नजर आई. ऐसे में नागौर में भारतीय जनता पार्टी के गांधीजी संकल्प यात्रा में सक्रिय होने पर प्रश्नचिन्ह लग गया.