राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / city

राजस्थान में 'जादूगर' का विकल्प नहीं, गहलोत आलाकमान के विश्वासपात्र : चांदना - Rajasthan Cabinet reshuffle

राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं और पंजाब के राजनीतिक हालातों को राजस्थान से जोड़कर देखा जा रहा है. ऐसे में प्रदेश के खेल मंत्री अशोक चांदना ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है और कहा है कि राजस्थान में अशोक गहलोत का विकल्प मौजूद नहीं है.

Rajasthan Cabinet reshuffle
राजस्थान में अशोक गहलोत का विकल्प नहीं

By

Published : Sep 27, 2021, 7:03 PM IST

जयपुर. खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा है कि राजस्थान मंत्रिमंडल में किस तरह फेरबदल होना चाहिए और कितने लोग आने चाहिए, यह प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का विषय है. वहीं, चांदना ने यह भी कहा कि हाल ही में पंजाब में इस तरह के राजनीतिक हालात बदले हैं तो उसे राजस्थान से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

खेल मंत्री अशोक चांदना का कहना है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री के तौर पर अशोक गहलोत का कोई विकल्प मौजूद नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के राजनीतिक हालातों को राजस्थान से नहीं जोड़ना चाहिए, क्योंकि दोनों राज्यों की परिस्थितियां एकदम अलग हैं.

पढ़ें :100 से ज्यादा विधायक गहलोत के साथ, पंजाब में मेरा कोई रोल नहीं : हरीश चौधरी

अशोक चांदना ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस पार्टी और आलाकमान की नजरों में सबसे मजबूत नेता हैं. ऐसे में राजस्थान में कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में बिल्कुल सुरक्षित है.

राजस्थान में अशोक गहलोत का विकल्प नहीं...

हरीश चौधरी ने भी दिया है बड़ा बयान...

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Gehlot) के साथ 100 से ज्यादा विधायक हैं, जबकि पंजाब में विधायकों ने बदलाव की बात कही थी. हरीश चौधरी ने कहा कि राजस्थान में अलग-अलग कोई खेमे नहीं हैं और कैबिनेट का विस्तार कब होगा यह अधिकार केवल मुख्यमंत्री के पास है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details