जयपुर. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से बीते दिनों भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर (RSMSSB Revised Exam Calendar 2022) जारी किया गया था. अब एक बार फिर से उसमें संशोधन किया गया है. कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आगामी महीनों में होने वाली परीक्षाओं का संशोधित टाइम टेबल जारी किया गया है, जिसमें प्रदेश में अगले 8 महीनों में होने वाली करीब 12 भर्ती परीक्षाओं का संशोधित टाइम टेबल जारी किया गया है. वहीं, प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन भी अब 3 दिनों तक होगा. रीट अध्यापक पात्रता परीक्षा के बाद होने वाली शिक्षक भर्ती के साथ ही कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की संभावित तिथि भी बोर्ड की ओर से जारी कर दी गई है.
RSMSSB Revised Exam Calendar 2022: कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया संशोधित परीक्षा कैलेंडर, जानें कब होंगी परीक्षाएं - Rajasthan Staff Selection Board
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर (RSMSSB Revised Exam Calendar 2022) जारी किया गया है. बोर्ड की ओर से आगामी 8 महीनों में होने वाली 1 दर्जन से अधिक भर्ती परीक्षाओं की तिथि जारी की गई है. यहां जानिए कब कौन सी परीक्षाएं आयोजित की जाएगी.

जानिए कब कौन सी परीक्षाएं होंगी-
- 18 और 19 जून 2022 को बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक, वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती 2021.
- 28 ,29 और 30 जून 2022 को प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2022
- 9 जुलाई 2022 सुबह की पारी में ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती मुख्य परीक्षा 2021
- 9 जुलाई 2022 दोपहर की पारी में हाउसकीपर सीधी भर्ती परीक्षा 2022
- 10 सितंबर 2022 को कनिष्ठ अभियंता (कृषि )सीधी भर्ती परीक्षा 2022
- 11 सितंबर 2022 को पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड तृतीय सीधी भर्ती परीक्षा 2022
- 25 सितंबर 2022 को शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक ग्रेड द्वितीय सीधी भर्ती परीक्षा 2022
- 6 नवंबर 2022 को वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा 2020
- 12 और 13 नवंबर 2022 को वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2020
- सीईटी ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षा दिसंबर 2022 में प्रस्तावित
- रीट अध्यापक पात्रता परीक्षा के बाद होने वाली शिक्षक भर्ती की परीक्षा भी जनवरी 2023 में प्रस्तावित.
- सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा फरवरी 2023 में प्रस्तावित.
गौरतलब है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी पूर्व टाइम टेबल में प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा को 28 और 29 जून को ही निर्धारित किया गया था. लेकिन परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से परीक्षा को अब 3 दिनों तक आयोजित करवाने का फैसला लिया गया है. इसके साथ ही सीईटी ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षा दिसंबर 2022 में प्रस्तावित रखी गई है. सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल की परीक्षा फरवरी 2023 में प्रस्तावित रखी गई है. इसके साथ ही 23 और 24 जुलाई को रीट अध्यापक पात्रता परीक्षा के बाद आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती की प्रस्तावित तिथि बोर्ड द्वारा जनवरी 2023 में रखी गई है.