राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / city

Republic Day 2022: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर गोविंद डोटासरा ने किया झंडारोहण, बोले- मोदी सरकार कर रही है लोकतंत्र से खिलवाड़ - प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने किया झंडारोहण

गणतंत्र दिवस के मौके पर आज राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय पर भी झंडारोहण कार्यक्रम (Govind Dotasara Hoisted Flag) किया गया. इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

Republic Day 2022
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर गोविंद डोटासरा ने किया झंडारोहण

By

Published : Jan 26, 2022, 11:50 AM IST

जयपुर.गणतंत्र दिवस के मौके पर आज राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय पर झंडारोहण कार्यक्रम (73rd Republic Day) किया गया. इस दौरान राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर झंडारोहण करने के साथ ही कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं के साथ ध्वज वंदना, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे.

ध्वजारोहण के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपना संबोधन देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का बड़ा योगदान रहा है, जिन्हें वर्तमान सत्ताधारी दल दबाने का प्रयास कर रहा है. वर्तमान सत्ताधारी दल का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है और वह संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त करने का प्रयास करते हुए लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकारों को गिरा रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की भूमिका और भी ज्यादा बढ़ जाती है.

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर गोविंद डोटासरा ने किया झंडारोहण

पढ़ें: 73rd Republic Day: राजस्थान में धूमधाम से मनाया जा रहा गणतंत्र दिवस, विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

दुर्भाग्यपूर्ण कि 75 साल के इतिहास को सत्ताधारी दल नकारने का कर रहा है प्रयास:प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर झंडारोहण के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो महात्मा गांधी के सानिध्य में जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल ,अबुल कलाम आजाद और अंबेडकर ने जो संविधान बनाया, आज उस संविधान के 75 साल पूरे होने पर देश में केंद्र सरकार की ओर से अमृत महोत्सव तो मनाया जा रहा है, लेकिन जो संविधान निर्माण हुआ, देश आजाद हुआ, उसके लिए त्याग बलिदान और कुर्बानी दी गई, उसे नकारने का प्रयास कर रहे हैं.

पढ़ें: Republic Day 2022: यहां कांग्रेस-बीजेपी ने निभाई पुरानी परंपरा, आमने-सामने फहराया तिरंगा...

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर हमला (CM Gehlot Target Central Government) बोलते हुए कहा कि आज देश में ऐसा माहौल बन गया है कि पता नहीं क्या होगा. सभी संवैधानिक एजेंसियां दबाव में है, अशांति का माहौल है. उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर मैं युवा पीढ़ी से आवाहन करूंगा कि वह हमारे इतिहास का अध्ययन करें ,हमारे नेताओं ने जो त्याग और बलिदान दिए उन्हें याद करते हुए संविधान की परछाई में अपना भविष्य बनाएं, क्योंकि आने वाले समय का भविष्य युवा ही हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details