राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / city

स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को CM गहलोत ने किया सम्मानित - jaipur news

73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार को राज्यस्तरीय समारोह जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुआ. इस समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झंडारोहण किया. वहीं, समारोह में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष सेवाओं के लिए पुरस्कार बांटे.

rajasthan news, सीएम गहलोत ने किया झंडारोहण

By

Published : Aug 15, 2019, 7:55 PM IST

जयपुर.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विशिष्ट सेवाओं के लिए तीन पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया. बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह भाटी, जयपुर के पुलिस मुख्यालय से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर दयाल स्वामी और जोधपुर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के हेड कांस्टेबल रेवंता राम को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया.

जयपुर में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का हुआ सम्मान

पुलिस पदक से सम्मानित अधिकारी...
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजा राम मीणा, एटीएस एसओजी राजस्थान जयपुर के पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार शर्मा, भरतपुर की 7वीं आरएसी के प्लाटून कमांडर महेश चंद, खेरवाड़ा एमबीसी एफ कंपनी के उपनिरीक्षक संपत लाल मीणा, जयपुर सीआईडी सीबी के उपनिरीक्षक राजेश कुमार शर्मा, जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सहायक उपनिरीक्षक जाकिर अली, जोधपुर आयुक्तालय के पुलिस थाना बासनी के हेड कांस्टेबल पप्पा राम मेघवाल, जयपुर एससीआरबी की हेड कांस्टेबल कलावती यादव, बीकानेर के बीछवाल पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, जयपुर के उपायुक्त पुलिस उत्तर के हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार कुमावत, जयपुर के पांचवीं बटालियन घाट गेट के हेड कांस्टेबल सुमेर सिंह और जयपुर सीआईडी-आईबी के हेड कांस्टेबल अजय मल्होत्रा को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया.

पढ़ें:मॉब लिंचिंग और ऑनर किलिंग देश के लिए कलंक : सीएम गहलोत

पिस्टल मय प्रशंसा पत्र...
वर्तमान जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक एवं तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर शंकर दत्त शर्मा और जयपुर देहात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरोत्तम लाल वर्मा को पिस्टल मय प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया.

जेलों में सुधारात्मक सेवा के लिए सम्मानित...
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जेलों में सुधारात्मक सेवा के लिए चित्तौड़गढ़ जेल के जेलर डुले सिंह, बारां जेल के उप जेलर करण सिंह और जयपुर सेंट्रल जेल के रमाकांत शर्मा को सुधारात्मक सेवा पदक से सम्मानित किया.

योग्यता प्रमाण पत्र से सम्मानित...
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में उदयपुर कलेक्टर आनंदी को योग्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. प्रवीण माथुर, संजीव सक्सेना, प्रमोद कौशिक, डॉ. जगदीश प्रसाद, अरविंद सक्सेना, डॉ. गोपाल लाल मीणा, मांगी लाल मीणा, लेखराज सैनी, प्रवीणा चारण, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. राजेश सिंह, सीताराम अग्रवाल, राजीव चौधरी, इंद्र मल, रवि पारीक, अशोक कुमार जांगिड़, भगत सिंह, रविशंकर हाड़ा, मालू सिंह और वीरेंद्र सिंह को योग्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.

पुस्तक लेखन में सम्मानित...
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं जन अभियोग निराकरण विभाग के अतिरिक्त सचिव आईएएस अधिकारी वी. श्रीनिवास को भी नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया. इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सामाजिक, कला, साहित्य, शिक्षा और लोक कला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया. सीएम गहलोत ने हिम्मत सिंह पवार, राज ओस्तवाल, सुनील जांगिड़, प्रकाश कुमार प्रजापति, जावेद हुसैन, देवी सिंह जैतावत, नरेश सोनी, दौलतराम और गेमाराम को भी सम्मानित किया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details