जयपुर. खेल मंत्री अशोक चांदना के जन्मदिन के मौके पर गुरुवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्टेडियम में खिलाड़ियों के बीच खेल मंत्री अशोक चांदना ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इसी बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने (Pilot wishes Ashok Chandna on his birthday) भी अशोक चांदना को जन्म दिवस के मौके पर बधाई दी. ऐसे में खेल मंत्री अशोक चांदना शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र भी पहुंचे.
खेल मंत्री अशोक चांदना के जन्मदिन के मौके पर सवाई मानसिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां चांदना भी पहुंचे और खिलाड़ियों के साथ केक काटकर जन्मदिन सेलिब्रेट किया. वहीं प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए खेल मंत्री अशोक चांदना को जन्मदिन की बधाई दी. दरअसल चांदना को पायलट का विरोधी माना जाता है और पुष्कर में जब उनपर जूते उछाले गए थे तब चांदना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पायलट पर निशाना साधा था.