राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / city

लोक पर्व,सिंजारे पर नगर निगम जयपुर में महिला कर्मचारियों को लहरियां वितरित

जयपुर नगर निगम में सिंजारे पर्व पर महिला कर्मचारियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिसमें महिला कर्मचारियों को बिरंगे लहरियां के साथ मिठाइयां वितरित की गई. जिसमे मेयर विष्णु लाठा ने महिलाओं को लोक पर्व पर शुभकामनाएं दी.

By

Published : Aug 3, 2019, 5:55 AM IST

mayer of jaipur distribute lahariya

जयपुर.नगर-निगम में सिंजारे पर्व पर महिला कर्मचारियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिसमें महिला कर्मचारियों को बिरंगे लहरियां के साथ मिठाइयां वितरित की गई. जिसमे मेयर विष्णु लाठा ने महिलाओं को लोक पर्व पर शुभकामनाएं दी.

गुलाबी नगरी, लोक पर्व सिंजारे के रंग में रंगी नजर आई. सुहागिन महिलाओं ने लहरिया की पोशाक पहनकर हाथो में मेहंदी रचाई और सोलह सिंगार भी किया. ऐसे में जयपुर नगर निगम में भी महिला कर्मचारियों के लिए इस लोक पर्व पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिसमें मेयर विष्णु लाठा ने महिलाओं को रंग बिरंगे लहरियां और विशेष रुप से घेवर वितरण किया.

लोक पर्व सिंजारे पर नगर निगम जयपुर में महिला कर्मचारियों को लहरियां वितरित

यह भी पढे़- राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2019 पारित, भाजपा का राज्यपाल की शक्ति कम करने का आरोप

इस दौरान नगर निगम की सभी महिला कर्मचारी सोलह श्रृंगार में नजर आई. हाथों में महेंदी रचाई महिला कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सिंजारा महोत्सव को इन्जॉय किया. साथ ही सभी ने एक दूसरे को सिंजारा पर्व की शुभकामनाएं भी दी. कार्यक्रम में मेयर विष्णु लाठा, कमिश्नर, निगम अधिकारी सहित बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी मौजूद रही.

वही शनिवार को नगर निगम में महिला कर्मचारी झूला झुलेगी. साथ ही शहर में श्रावणी तीज पर जनानी ड्योडी से पारंपरिक तीज की शाही सवारी निकाली जाएगी. शाम को पूरे लवाजमा के साथ निकलने वाले शाही सवारी त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़ होते हुए तालकटोरा पहुंचेगी. वहीं रविवार को बूढ़ी तीज की शाही सवारी निकाली जाएगी. इसके लिए तालकटोरा पर दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन होगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details