राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / city

बसों में सफर कर मनचलों पर लगाम लगाएगी निर्भया स्क्वाड - spirits of people traveling in buses elevated

जयपुर शहर में घूम रहे मनचलों की अब खैर नहीं है. उन पर लगाम लगाने के लिए अब निर्भया स्क्वाड ने अपनी कमर कस ली है. निर्भया स्क्वाड अब लोक परिवहन के साधनों में सफर करेंगी और मनचलों पर लगाम लगाएंगी.

मनचलों पर लगाम लगाएगी निर्भया स्क्वाड, Nirbhaya Squad will rein in manipulations
मनचलों पर लगाम लगाएगी निर्भया स्क्वाड

By

Published : Sep 19, 2020, 7:43 PM IST

जयपुर. शहर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए गठित की गई निर्भया स्क्वाड अब लोक परिवहन के साधनों में सफर करेंगी और मनचलों पर लगाम लगाएंगी. अनलॉक के विभिन्न चरणों में लोक परिवहन के साधनों में भी छूट दी गई और उसके बाद राजधानी जयपुर में भी सिटी ट्रांसपोर्टेशन और लोक परिवहन के अन्य साधनों का संचालन सुचारू किया जा चुका है.

मनचलों पर लगाम लगाएगी निर्भया स्क्वाड

ऐसे में लोक परिवहन के विभिन्न साधनों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए निर्भया स्क्वाड की महिला कमांडो सादा वस्त्रों में सिटी बस और अन्य साधनों में सफर करेंगी. एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर राहुल प्रकाश ने बताया कि निर्भया स्क्वाड की महिला कमांडो सादा वस्त्रों में सिटी ट्रांसपोर्टेशन के विभिन्न साधनों में सफर करेंगी.

इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उसे निर्भया स्क्वायड की महिला कमांडो स्वयं महसूस करेंगी. साथ ही उन तमाम मनचलों के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगी, जो सफर के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी रूप में प्रताड़ित करने का काम करते हैं.

पढ़ेंःअब कोरोना संक्रमित मरीजों से मिल सकेंगे उनके परिजन, चिकित्सा मंत्री ने दिए निर्देश

लोक परिवहन के साधनों के अलावा निर्भया स्क्वाड की महिला कमांडो सादा वस्त्रों में राजधानी के विभिन्न स्कूल, कॉलेज और ऐसे स्थान जहां पर महिलाओं की चहल कदमी ज्यादा रहती है. वहां पर भी तैनात रहेंगी. मनचलों पर नकेल कसने के लिए और राजधानी में महिलाओं और बालिकाओं को एक सुरक्षित वातावरण देने के लिए निर्भया स्क्वाड की तरफ से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details