राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / city

90 के दशक में गैर कांग्रेसी मूवमेंट को संबल प्रदान करने का काम किया था स्वर्गीय दिग्विजय सिंह ने : सतीश पूनिया

राजधानी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, दिग्विजय सिंह को उनके निधन पर याद करते दिवंगत आत्मा की शांति के लिए और शोक संतृप्त परिवार को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. वहीं कहा कि 90 के दशक में गैर कांग्रेस मूवमेंट में दिग्विजय सिंह ने भाजपा को संबल प्रदान किया था.

By

Published : Oct 29, 2019, 2:32 PM IST

गैर-कांग्रेसी मूवमेंट को संबल प्रदान, Support to non-Congress movement, पूर्व गृहमंत्री दिग्विजय सिंह, late-digvijay-singh

जयपुर.प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री रहे दिग्विजय सिंह के निधन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मंगलवार को संवेदना व्यक्त की. पूनिया ने दिग्विजय सिंह के निधन को प्रदेश और राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति करार दिया. साथ ही यह भी कहा कि प्रदेश में 90 के दशक में गैर कांग्रेस मूवमेंट में दिग्विजय सिंह ने भाजपा को संबल प्रदान किया था, जिसके चलते वह भाजपा को हमेशा याद रहेंगे.

पूर्व गृहमंत्री दिग्विजय सिंह के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने जताई संवेदना

पूनिया के अनुसार साल 1990 में प्रदेश में भाजपा राजनीति के अनुभव काल से शुरुआत कर रही थी. तब भैरों सिंह शेखावत के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी. उस समय स्वर्गीय दिग्विजय सिंह ने शेखावत सरकार के समर्थन का अहम निर्णय लिया और राजस्थान में गैर कांग्रेसी सरकार और मूवमेंट को अपना सहयोग दिया.

पढ़ें: मंदिर में जैसे ही प्रभु श्रीनाथजी ने लगाया छप्पन भोग, दौड़ते हुए आए आदिवासी युवा और लूट ले गए प्रसाद

पूनिया के अनुसार स्वर्गीय दिग्विजय सिंह का योगदान भाजपा के हर नेता को सदैव याद रहेगा. पूनिया ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए और शोक संतृप्त परिवार को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी किए.

ABOUT THE AUTHOR

...view details