जयपुर/सोनीपत: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर उपद्रव देखने को मिला था. इसके बाद से किसानों के अलग-अलग धरनों से करीब 25 किसान गायब हैं, जिनकी सूची किसान मोर्चा ने जारी की. इनमें से बहुत से किसानों की कोई खोज-खबर परिजनों को नहीं हैं.
इन किसानों की सूची जारी करने के बाद पता चला कि कुछ किसान तिहाड़ जेल में हैं, लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि उनके परिजनों को एफआईआर की जानकारी तक नहीं दी गई.
26 जनवरी के बाद से ये किसान हैं गायब
- विजेंद्र पुत्र खजान, गांव कंडेला, जींद, हरियाणा
- निशान पुत्र कश्मीर, गुरदासपुर, पंजाब
- राजवीर पुत्र चरण, जींद, हरियाणा
- महासिंह पुत्र होशियार सिंह, मोथ, हिसार, हरियाणा
- भूपेंद्र सिंह, डेरा बाबा नानक, पंजाब
- जोरावर पुत्र साधु सिंह, खन्ना, लुधियाना
- हरप्रीत सिंह पुत्र जसपाल, भैंसवाल, सोनीपत, हरियाणा
- जसबीर, डेरा बाबा नानक, पंजाब
- सुखविंद्र सिंह, मोहाली, पंजाब
- गुरप्रीत सिंह, फिराेजपुर, पंजाब
- बूटा सिंह, तरनतारन, पंजाब
- जुधबीर सिंह, तरनतारन, पंजाब
- गुरजंत, तरनतारन, पंजाब
- गुरजोत सिंह, तरनतारन, पंजाब
- जसविंद्र सिंह, मानसा, पंजाब
- तबेब, पटियाला, पंजाब
- पैथर, पटियाला, पंजाब
- किरनकिरत सिंह, मोहाली, पंजाब
- मनजीत सिंह, गांव नूरनखेड़ा, सोनीपत, हरियाणा
- श्योकत खान, अलवर, राजस्थान
- रामफल पुत्र महासिंह, करमाला, जींद, हरियाणा
- परमजीत सिंह, जालंधर, पंजाब
- हरमन सिंह, रोपड़, पंजाब
- धर्मवीर सिंह, अर्जुन नगर, दिल्ली
- सुखविंद्र सिंह, लुधियाना, पंजाब