जयपुर. प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल अभियान का आगाज गुरुवार को होगा. इसके तहत गुरुवार को प्रदेश के सभी उपखंड मुख्यालय पर भाजपा विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया जोधपुर के ओसिया में होने वाले विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे.
राज्य में बढ़ी बिजली दरें, बढ़ते अपराध, सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी, परीक्षाओं में धांधली, लम्बित भर्तियां इत्यादि मुद्दों को लेकर होने वाले धरना-प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश और जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. हल्ला बोल आंदोलन में प्रदेश से 77 नेताओं की विभिन्न उपखण्ड मुख्यालयों पर मौजूदगी रहेगी जहां वे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे.
गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा का 'हल्ला बोल' कल, पूनिया समेत कई भाजपा नेता इन जगहों पर करेंगे विरोध प्रदर्शन - Satish Poonia
राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ कल भाजपा हल्ला बोल अभियान के तहत प्रदेश सरकार की नीतियों समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन करेगी. ऐसे में सभी नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदर्शन की जिम्मेदारी दी गई है. पढ़ें पूरी खबर
![गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा का 'हल्ला बोल' कल, पूनिया समेत कई भाजपा नेता इन जगहों पर करेंगे विरोध प्रदर्शन गहलोत सरकार , भाजपा का हल्ला बोल अभियान, BJP's Halla Bol Campaign , Jaipur News](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-13475977-thumbnail-3x2-dsada.jpg)
पढ़ें.विधानसभा उपचुनाव का थम गया शोर , अब डोर टू डोर पर जोर... 30 अक्टूबर होगा मतदान
इसी क्रम में सतीश पूनिया जोधपुर के ओसियां में, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर देवली में, सांसद राजेन्द्र गहलोत जोधपुर, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रिणवां किशनगढ़, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी बिलाड़ा, मुकेश दाधीज भरतपुर, नारायण सिंह देवल रानीवाड़ा, चंद्रकांता मेघवाल केसोरायपाटन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी नागौर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी बूंदी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा पाली, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल चाकसू, श्रवण सिंह बगड़ी टोडारायसिंह, विजेन्द्र पूनिया विराटनगर, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा रियाबंडी, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता रतनगढ़, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा डूंगरपुर, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम सादिक खान कोटपूतली, एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र मीणा जमवारामगढ़, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना मांडलगढ़, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल पीलीबंगा में आदि 77 नेता विभिन्न उपखण्ड मुख्यालयों पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होंगे.
गौरतलब है कि गहलोत सरकार के खिलाफ शुरू होने वाले हल्ला बोल अभियान के तहत पहले उपखंड मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और उसके बाद नवंबर में जिला मुख्यालय पर व 15 दिसंबर को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.