राजस्थान

rajasthan

By

Published : Apr 16, 2021, 3:30 PM IST

ETV Bharat / city

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राम किशोर व्यास की पुण्यतिथि, कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व उप राज्यपाल राम किशोर व्यास को शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. बता दें, 1978 में जब कांग्रेस का विभाजन हुआ तो वे कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक थे.

Rajasthan Congress News, Death anniversary of Ram Kishore Vyas
राम किशोर व्यास की पुण्यतिथि

जयपुर. पूर्व उप राज्यपाल और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे पंडित राम किशोर व्यास की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कांग्रेस के नेताओं ने अपने पूर्व अध्यक्ष को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर सुबह 11 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ.

राम किशोर व्यास की पुण्यतिथि

पढ़ें- असम विधायक प्रत्याशी जयपुर एयरपोर्ट से गुवाहाटी के लिए हुए रवाना, सुनिये क्या कहा

बता दें, राम किशोर व्यास कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं. 1978 में जब कांग्रेस का विभाजन हुआ तो वे कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक थे. 1978 में राम किशोर व्यास ने ही कांग्रेस का पहला सम्मेलन राजस्थान में करवाया. राम किशोर व्यास राजस्थान कांग्रेस के तीन बार अध्यक्ष भी रहे, उप राज्यपाल और राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष भी. व्यास को नॉर्थ ईस्ट राज्यों का राज्यपाल मनोनीत किया गया, लेकिन शपथ लेने से पहले ही उनका निधन हो गया. इसके कारण वे आधिकारिक रूप से राज्यपाल नहीं बन सके.

वहीं, पुष्पांजलि कार्यक्रम में रामकिशोर व्यास के पौत्र और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव रूपेश कांत व्यास, पूर्व सांसद अश्क अली टाक, कांग्रेस सचिव ललित तुनवाल, जसवंत गुर्जर, पूर्व अध्यक्ष मुमताज मसीह, पूर्व महासचिव सत्येंद्र भारद्वाज समेत कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details