राजस्थान

rajasthan

By

Published : Nov 14, 2020, 3:01 PM IST

ETV Bharat / city

पंडित नेहरू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, जयंती पर किए गए याद

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने उनके विचारों अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कही.

जयपुर कांग्रेस कार्यालय, Jaipur Congress Office
कांग्रेस नेताओं ने नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए

जयपुर. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पूरे उत्साह के साथ मनाई गई. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के नेताओं की ओर से नेहरू को याद किया गया और उनकी तस्वीर पर कांग्रेस नेताओं की ओर से पुष्प अर्पित किए गए.

कांग्रेस नेताओं ने नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए

इस दौरान पुष्पांजलि कार्यक्रम में राजस्थान कांग्रेस के निवर्तमान उपाध्यक्ष मुमताज मसीह, महामंत्री रूपेश कांति व्यास, पूर्व सांसद अश्क अली टाक और कांग्रेस के पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे. देश के पहले प्रधानमंत्री को याद करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने देश के विकास की नींव रखी थी और कांग्रेस पार्टी आज भी उनके दिखाए रास्ते पर चल रही है और आगे भी ऐसा करती रहेगी.

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती आज, पीएम मोदी-राहुल ने दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति ने जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दीः

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा.

नायडू ने बाल दिवस की शुभकामनाएं भी दीं. बाल दिवस पहले प्रधानमंत्री नेहरू की जयंती पर मनाया जाता है जो राष्ट्र के विकास के प्रति उनके योगदान और बच्चों के प्रति उनके प्रेम के लिए उनको एक श्रद्धांजलि है.

रक्षा मंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित कीः

जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,' भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि.

ABOUT THE AUTHOR

...view details