राजस्थान

rajasthan

International Women Day 2022: महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, कौशल और जज्बे के दम पर अपना लोहा मनवाया है: CM गहलोत

By

Published : Mar 8, 2022, 9:08 AM IST

हर साल की तरह इस साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women Day 2022) के रूप में मनाया जा रहा है. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, कौशल और जज्बे के दम पर अपना लोहा मनवाया है.

CM Gehlot on International Women Day 2022
CM Gehlot on International Women Day 2022

जयपुर.हर साल की तरह इस साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women Day 2022) के रूप में मनाया जा रहा है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य हमारे समाज में महिलाओं को सशक्त करना और उनकी आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने और अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है. इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम 'एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता' है. इस खास मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी है.

सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women Day 2022) के अवसर पर सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं. यह दिन प्रगति एवं खुशहाली में महिलाओं की समान भागीदारी एवं उनके बढ़ते योगदान को दर्शाता है. जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, कौशल और जज्बे के दम पर अपना लोहा मनवाया है. उन्होंने लिखा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण, उन्हें समान अवसर देने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए कृत संकल्पित है. प्रदेशवासियों का आह्वान है कि वे बालिका शिक्षा एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान की रक्षा करने का संकल्प लें.

पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: जयपुर की 550 महिलाएं लिख रहीं हैं नई इबारत, उम्मीदों की सड़कों पर 'जिंदगी के चार पहिए' पकड़ रहे रफ्तार

आज होगा महिलाओं का सम्मान: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women Day 2022) के अवसर पर आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम बिड़ला सभागार में होगा. महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शामिल होंगे. इस मौके पर सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा. साथ ही सीएम गहलोत आज महिलाओं के लिए कुछ बड़ी घोषणा और योजनाओं का भी शुभारंभ कर सकते हैं.

रोडवेज की बसों में महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा की सुविधा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाली सभी महिलाओं और बालिकाओं को निःशुल्क यात्रा सुविधा दी है. AC और वॉल्वो के अतिरिक्त निगम की सभी साधारण और द्रुतगामी बसों में राजस्थान की सीमा तक आज के दिन यात्रा करने वाली सभी महिलाएं और बालिकाएं निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकेंगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details