राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / city

मुख्यमंत्री ने दिया खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा...ओलम्पिक में स्वर्ण जीतने पर मिलेंगे तीन करोड़ रुपए - Olympic player CM gift

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ओलम्पिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल जैसे अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीत कर राजस्थान का नाम रोशन करने वाले प्रदेश के खिलाडि़यों को दी जाने वाली इनामी राशि में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी करने का महत्वपूर्ण निर्णय किया है.

ओलम्पिक एशियाई कॉमनवेल्थ गेम्स पदक इनाम राशि,  राजस्थान ओलंपिक खिलाड़ी सीएम तोहफा,  स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी इनाम राशि,  Three million CM declared on gold in Olympics,  Medal prize money in Olympic, Asian and Commonwealth Games, Rajasthan  Olympic player CM gift
ओलम्पिक में स्वर्ण जीतने पर अब मिलेंगे तीन करोड़

By

Published : Jan 4, 2021, 9:03 PM IST

Updated : Jan 4, 2021, 9:59 PM IST

जयपुर. सीएम अशोक गहलोत ने ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर दी जानी वाली 75 लाख रुपए की राशि को बढ़ाकर 3 करोड़ रुपए कर दिया है. इसके अलावा रजत पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 30 लाख रुपए से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए करने को मंजूरी दी है.

इसी तरह से एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रदेश के खिलाडि़यों को दी जाने वाली राशि को 30 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रूपये, रजत पदक जीतने पर इनामी राशि 20 लाख से बढ़ाकर 60 लाख रुपए और कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 30 लाख रुपए करने का निर्णय किया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर युवा मामले एवं खेल विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं.

पढ़ें-गहलोत-पायलट: राजस्थान कांग्रेस में पिघलने लगी राजनीतिक कटुता की 'बर्फ'

खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन

इस निर्णय से प्रदेश में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और राज्य खेल प्रतिभाओं को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी. उल्लेखनीय है कि राज्य में खेल एवं खिलाडि़यों को प्रोत्साहन देने के लिए पूर्व में मुख्यमंत्री गहलोत ने खेल पदक विजेता खिलाडि़यों को राजकीय सेवाओं में नियुक्ति देने के लिए आउट-ऑफ-टर्न आधार पर डीएसपी समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति देने को मंजूरी दी थी.

ये निर्णय भी लिए गए

मुख्यमंत्री ने ओलम्पिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले राजस्थान के मूल निवासी 13 खिलाडि़यों को इन्दिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में 25-25 बीघा भूमि आवंटित करने का भी निर्णय किया था. साथ ही, उन्होंने प्रदेश के खिलाडि़यों को दिए जाने वाले दैनिक भत्ते को भी दोगुना करने की मंजूरी दी थी.

Last Updated : Jan 4, 2021, 9:59 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details