राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / city

पद्मश्री अवार्ड पाने वाली अवनी लेखरा का भाजपा महिला मोर्चा ने किया सम्मान, दी शुभकामनाएं - Rajasthan Hindi News

पैरलंपिक 2020 में देश के लिए एक गोल्ड और एक ब्रांज मेडल जीतने वाली अवनी लेखरा के नाम के साथ अब एक और उपलब्धि जुड़ गई है. 19 साल की उम्र में टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के बाद 20 साल की अवनी लेखरा सेकेंड यंगेस्ट खिलाड़ी हैं, जिन्हें पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित (Avni Lekhara honored with Padma Shri award) किया जाएगा. भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को अवनी लेखरा का सम्मान (BJP Mahila Morcha honored Avni Lekhara) कर उनकी हौसला अफजाई की.

BJP Mahila Morcha honored Avni Lekhara
BJP Mahila Morcha honored Avni Lekhara

By

Published : Jan 28, 2022, 10:14 PM IST

जयपुर.पैरा ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर राजस्थान और देश का मान बढ़ाने वाली बेटी अवनी लेखरा को पद्मश्री अवार्ड (Avni Lekhara honored with Padma Shri award) के लिए चुना गया है. राजस्थान की बेटी को मिली इस उपलब्धि से महिला वर्ग में खासा उत्साह है. जिसके चलते भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को अवनी लेखरा का सम्मान (BJP Mahila Morcha honored Avni Lekhara) कर उनकी हौसला अफजाई की.

BJP महिला मोर्चा ने दी बधाई और शुभकामनाएंःबीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जयश्री गर्ग के नेतृत्व में मोर्चे से जुड़ी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का एक दल शुक्रवार को जगतपुरा स्थित शूटिंग रेंज पहुंचा. जहां अभ्यास कर रही पैरा ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता अवनी लेखरा से मुलाकात कर उन्हें पद्मश्री अवार्ड के लिए बधाई (Best wishes for the Padma Shri award) और शुभकामनाएं दी. साथ ही साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और तलवार भेंट करके अवनि का सम्मान किया. इस दौरान महिला मोर्चा पदाधिकारी दीपा नाथावत, सुमन मीणा, पूजा अग्रवाल, अनसुइया गोस्वामी, वर्तिका जैन और शिखा बेद मौजूद रही.

यह भी पढ़ें- पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित होने के बाद Etv Bharat पर क्या बोलीं अवनी लेखरा

अवनि लेखरा को मिला पद्मश्री अवार्ड का गौरवःकेंद्र सरकार की ओर से पद्मश्री अवार्ड की घोषणा हो गई है. देश की सबसे युवा पैरा खिलाड़ी राजस्थान की बेटी अवनी लेखरा को ये गौरव हासिल हुआ है. पैरा ओलंपिक 2020 में देश के लिए एक गोल्ड और एक ब्रांज मेडल जीतने वाली अवनी को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. सम्मान की घोषणा होने के बाद ना सिर्फ अवनी के परिवार में जश्न का माहौल है बल्कि खेल प्रेमियों में भी खुशी की लहर है.

For All Latest Updates

ABOUT THE AUTHOR

...view details