डीग (भरतपुर). डीग के कारागार में करीब 10 महीने से सजा काट रहे धारा 307 के मुलजिम सियाराम ग्राम नरेना पास्ता को उनकी बहन ने उसकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर एवं टीका लगाकर वह मिठाई खिलाकर उसकी लंबी उम्र की दुआएं मांगी. और जेल से जल्द से जल्द रिहाई होने की दुआ मांगी.
बहनों ने जेल में बांधा भाइयों को रक्षाबंधन - भरतपुर डीग न्यूज
भरतपुर के डीग की जेल में रक्षाबंधन के अवसर पर कई कैदियों की बहनों ने भाई को रक्षा सूत्र बांध कर उनके रिहा होने की दुआ की. इस अवसर पर कई भाई-बहन भावुक भी हो गए.
![बहनों ने जेल में बांधा भाइयों को रक्षाबंधन](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-4141722-thumbnail-3x2-op.jpg)
डीग उप कारागार में मनाया रक्षाबंधन का पावन पर्व
डीग उप कारागार में मनाया रक्षाबंधन का पावन पर्व
पढ़ें- जयपुर: कांग्रेस मुख्यालय पर सचिन पायलट ने किया झंडा रोहण, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी रहे मौजूद
जेलर मुंशीराम ने बताया कि कैदियों से उनकी बहनों के मिलने का समय सुबह 10 बजे से करीब 3 बजे तक है. अब तक करीब 10 बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की दुआ करते हुए जल्द से जल्द जेल से रिहाई होने की दुआएं मांगी. भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते समय बहनों की आंखें नम हो गई और अपने भाइयों को गले से लगा लिया.