राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / city

अजमेरः महिला कार्मिक सिख रही आत्मरक्षा के गुर, फिर स्कूल कॉलेज में छात्राओं को देंगी प्रशिक्षण - अजमेर न्यूज

देश में महिलाओं के साथल बढ़ती छेड़छाड़ और रेप जैसी घटनाओं के कारण सरकार ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर संचालित किए हैं, जिसके तहत सभी स्कूलों की महिला कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसी कड़ी में अजमेर में जवाहर स्कूल में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है.

अजमेर न्यूज, ajmer news
अजमेर न्यूज, ajmer news

By

Published : Dec 14, 2019, 6:48 PM IST

अजमेर.छेड़छाड़ और रेप जैसी घटनाओं से छात्राएं खुद को आत्मरक्षा के जरिए सुरक्षित कर सकती हैं. इसके लिए सरकार ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर संचालित किए हैं, इनमें प्रत्येक स्कूल की महिला कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. अजमेर में सिविल लाइंस क्षेत्र में जवाहर स्कूल में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है.

महिला कार्मिक सिख रही है आत्मरक्षा के गुर

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना भी अब समय की मांग है. राज्य सरकार ने छात्राओं के साथ रेप और छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए आत्म प्रशिक्षण शिविर शुरू किए हैं. इनमें पहले सभी स्कूलों और कॉलेज की महिला कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

पढ़ेंः गहलोत राज 1 सालः सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को आरक्षण देगी गहलोत सरकार

प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद यह महिला कार्मिक स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगी. आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षित महिला ट्रेनर महिला कार्मिकों को जूडो कराटे का प्रशिक्षण दे रही है. अजमेर में शिक्षा विभाग की ओर से संचालित आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र में महिला कार्मिकों को 12 दिसंबर से 23 दिसंबर तक आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे.

प्रशिक्षक रेणु कंवर राठौड़ ने बताया कि आत्मरक्षा के तहत विभिन्न विधाओं के जरिये स्वयं का बचाव करना महिला कार्मिकों को सिखाया जा रहा है. प्रशिक्षण लेने के बाद महिला कार्मिक स्कूल कालेजो में छात्राओं को प्रशिक्षण देंगी. जिससे छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा, साथ ही वे विषम परिस्थितियों में खुद का बचाव भी कर पाएंगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details