अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2020 के समय सारणी जारी कर दी है. 918 पदों के लिए आयोग 22 से 24 सितंबर तक, 28 से 6 अक्टूबर तक और 8 से 9 अक्टूबर को राज्य के समस्त संभागीय मुख्यालय पर विषय वार परीक्षा आयोजित करेगा.
आयोग सचिव शुभम चौधरी के मुताबिक सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2020 का पहला पेपर 22 सितंबर 2021 को होगा. जिसमें जनरल स्टडीज ऑफ राजस्थान के लिए सुबह 10 बजे से 12 बजे, हिंदी प्रथम का 9 से 12 बजे, हिंदी द्वितीय 2 से 5 बजे तक का समय होगा. 23 सितंबर को एग्रीकल्चर ( एंटोंमोलॉजी) प्रथम का सुबह 9 बजे से 12 बजे तक, एग्रीकल्चर (एंटोंमोलॉजी) द्वितीय 2 बजे से 5 बजे तक, होम साइंस (क्लॉथिंग टेक्सटाइल) प्रथम 9 बजे से 12 बजे, होम साइंस (क्लॉथिंग टैक्सटाइल) द्वितीय 2 बजे से 5 बजे तक पेपर होगा.
24 सितंबर को हिस्ट्री प्रथम और हिस्ट्री द्वितीय का पेपर दो पारी में होगा. इसके अलावा होम साइंस (फूड न्यूट्रिशन) प्रथम सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और होम साइंस (फूड न्यूट्रिशन) द्वितीय का पेपर का समय 2 बजे से 5 बजे तक का रहेगा. म्यूजिक (वोकल प्रथम) और म्यूजिक (वोकल द्वितीय) पेपर सुबह और शाम की पारी में होंगे. 28 सितंबर को ज्योग्राफी प्रथम और ज्योग्राफी द्वितीय का पेपर दो पारी में होगा. इसके साथ ही होम साइंस (चाइल्ड डेवलपमेंट) प्रथम, होम साइंस (चाइल्ड डेवलपमेंट) द्वितीय का पेपर भी दो पारी में आयोजित होगा.
29 सितंबर को पॉलिटिकल साइंस प्रथम और पॉलिटिकल साइंस द्वितीय का पेपर का दो पारियों में होगा. 30 सितंबर को केमिस्ट्री प्रथम और केमिस्ट्री द्वितीय का पेपर दो पारियों में और पंजाबी प्रथम पंजाबी द्वितीय का पेपर भी दो पारियों में ही आयोजित होगा. 30 सितंबर को अकाउंटेंसी एंड बिजनेस स्टैटिसटिक्स (a.b.s.t) का प्रथम और द्वितीय पेपर दो पारियों में होगा. 1 अक्टूबर को बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन प्रथम और द्वितीय का पेपर दो पारियों में होगा. इसी दिन होम साइंस (एजुकेशन एक्सटेंशन) का प्रथम और द्वितीय पेपर दो पारियों में होगा. इसी दिन टैक्सटाइल डाइंग एंड प्रिंटिंग का प्रथम और द्वितीय पेपर दो पारियों में होगा.