Urban Body Election 2022: सागर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी की घोषणा, भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मनाया जश्न - सागर लेटेस्ट न्यूज
सागर। भाजपा द्वारा सागर नगर निगम के लिए महापौर के प्रत्याशी की घोषणा किए जाने के बाद मंगलवार शहर के हृदय स्थल तीन बत्ती पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जश्न मनाया. इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. भाजपा की महापौर पद की प्रत्याशी संगीता तिवारी ने पार्टी का आभार जताते हुए कहा है कि जनता की समस्याएं सुलझाने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी और सागर का विकास महानगरों की तर्ज पर हो, इसके लिए काम करूंगी. संगीता तिवारी भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुशील तिवारी की पत्नी है. सुशील तिवारी कांग्रेस के टिकट पर सागर से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. दोनों ही चुनावों में उन्हें भाजपा से हार का सामना करना पड़ा है. बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया. फिलहाल वे नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह के करीबी हैं.(Urban Administration Minister Bhupendra Singh) (Urban Body Election 2022) (BJP Sagar Mayor Candidate)