कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों का हंगामा, प्रदेश में चल रहे फर्जी कृषि विश्वविद्यालय और कॉलेजों को लेकर किया प्रदर्शन - एमपी में फर्जी कृषि महाविद्यालय
जबलपुर। मध्यप्रदेश में फर्जी कृषि विश्वविद्यालय और कॉलेजों का मामला सामने आया है. प्राइवेट कृषि कॉलेज मापदंडों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं. प्रदेश में संचालित हो रहे प्राइवेट कृषि विश्वविद्यालय और कॉलेजों की संबद्धता का कानूनी तौर पर कोई लेखा-जोखा नहीं है. अब ऐसे निजी कृषि कॉलेजों के खिलाफ कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों ने ही मोर्चा खोल दिया है. जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के छात्र प्रदेश में संचालित हो रहे प्राइवेट कृषि विश्वविद्यालय और कॉलेजों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. वे इसके खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए. छात्रों का आरोप है कि मध्यप्रदेश में कृषि शिक्षा का मजाक बनाया जा रहा है. छात्रों के मुताबिक जो सूची उनके पास है उसमें मध्यप्रदेश में ऐसे 36 महाविद्यालय और विश्वविद्यालय संचालित हो रहे हैं जो फर्जी हैं और छात्रों को फर्जी डिग्री दे रहे हैं. fake agricultural universities colleges in mp, agriculture fake universities in mp, fake agriculture college in mp