मध्य प्रदेश

madhya pradesh

बाबा महाकाल से चंद्रयान 3 के लिए प्रार्थना

ETV Bharat / videos

Moon Mission: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए महाकाल मंदिर में पूजा, हाथों में तिरंगा और विक्रम लैंडर की फोटो के साथ दिखे श्रद्धालु - उज्जैन में श्रद्धालुओं के हाथों में तिरंगा

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Aug 23, 2023, 9:17 AM IST

Updated : Aug 23, 2023, 12:45 PM IST

उज्जैन।आज बुधवार को भारत चांद पर इतिहास रचने वाला है. इसी को लेकर देश और दुनिया भर में लोगों की बड़ी उम्मीदें लगी हुई हैं. भारत में अलग-अलग जगह पर भगवान का पूजन पाठ किया जा रहा है और चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए कामना की जा रही है. उज्जैन में प्रातःकाल भगवान महाकाल की होने वाली भस्म आरती में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर श्रद्धालुओं के हाथों में तिरंगा और विक्रम लैंडर की फोटो दिखाई दी. वहीं महाकालेश्वर मंदिर के पंडित पुजारी भी भगवान महाकाल के पास प्रार्थना करते नजर आए. सभी ने प्रार्थना की चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग हो जाए जिससे भारत का नाम इतिहास में रचा जाएगा. बता दें कि इसरो के चैयरमेन एस. सोमनाथ उज्जैन आए थे और उन्होंने चंद्रयान 3 की कामना के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की थी. साथ ही शांति बनी आश्रम जाकर पूजन पाठ किया था. इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा बताया जा रहा है कि आज चंद्रयान 3 का विक्रम ब्लेंडर 6:04 पर चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने के लिए तैयार है. यदि कोई अडचन नहीं हुई तो आज भारत दुनिया में और विश्व में अपना इतिहास रचने वाला है. इसको लेकर बड़े ही उत्साह के साथ वैज्ञानिक भी जुटे हुए हैं साथ ही जगह-जगह मंगल कामना की जा रही है. 

Last Updated : Aug 23, 2023, 12:45 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details