मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / videos

नीमच में आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, मांगों को लेकर एक सप्ताह तक हड़ताल पर [VIDEO] - नीमच में आशा उषा कार्यकर्ताओं की हड़ताल

By

Published : Nov 14, 2022, 7:30 PM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:32 PM IST

नीमच। आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर हड़ताल शुरू कर दी है. नीमच मुख्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं (MP Asha Worker Strike) ने विरोध प्रदर्शन किया. रतनगढ, डीकेन और सिंगोली सेक्टर की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने सिंगोली शासकीय चिकित्सालय में परिसर में प्रदर्शन कर अपनी मांगो को पूरा करने की मांग की. हड़ताल पर बैठी इन सैकड़ो कार्यकर्ताओं की मांग थी कि जनप्रतिनिधि इनकी मांग सुने, लेकिन कोई नही आया. प्रदेशव्यापी आव्हन पर जिले भर में आशाएं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 1 सप्ताह के लिए अब हड़ताल पर रहेगी. हड़ताल में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूरे 12 महीने दिन भर काम कर रही मध्य प्रदेश की अधिकांश आशा कार्यकर्ता 2000 निश्चित वेतन में अपना परिवार चलाने को विवश है.
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:32 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details