मध्य प्रदेश

madhya pradesh

प्रद्युम्न सिंह तोमर का राहुल गांधी पर तंज

ETV Bharat / videos

पहले लोगों से माफी मांगे फिर भारत न्याय यात्रा निकालें राहुल गांधी, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का कांग्रेस पर तंज - भारत न्याय यात्रा

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Dec 31, 2023, 4:32 PM IST

मुरैना। कैलादेवी की यात्रा पर निकले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का मुरैना में जोरदार स्वागत हुआ. यहां पर उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए राहुल गांधी की यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि, ''पहले वे लोगों से माफी मांगे, फिर न्याय यात्रा निकालें.'' नवनियुक्त कैबिनेट ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शनिवार को मुरैना पहुंचे. उन्होंने अम्बाह में एक कार्यक्रम को अटेंड किया, इसके बाद रात को अपने गृह गांव नावली पहुंचे. यहां पर रात्रि विश्राम करने के बाद रविवार तड़के कैलादेवी की यात्रा के लिए रवाना हो गए. यात्रा के दौरान मुरैना अम्बाह बायपास रोड पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, ''केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा जताते हुए पुनः कैबिनेट मंत्री बनाया है. इसके लिए में केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं.'' राहुल गांधी की यात्रा पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, ''इससे पहले उन्होंने अन्याय यात्रा निकाली थी क्या? पहले वे जनता से माफी मांगे, फिर न्याय यात्रा निकालें.'' Pradyuman On Nyay Yatra

ABOUT THE AUTHOR

...view details