मध्य प्रदेश

madhya pradesh

Chandrayaan 3: चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद इंदौर के राजवाड़ा पर रात में मना जश्न, झोल-नगाड़ों पर जमकर थिरके लोग

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Aug 24, 2023, 1:04 PM IST

राजवाड़ा पर रात में मना जश्न, झोल-नगाड़ों पर जमकर थिरके लोग

इंदौर।चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर इंदौर में बुधवार दिनभर पूजा पाठ और प्रार्थना का दौर चला. देर शाम चंद्रयान-3 द्वारा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के बाद जश्न शुरू हो गया. बड़ी संख्या में लोग राजवाड़ा पर एकत्र हुए. जहां सभी लोगों ने मिलकर जश्न मनाया. सुबह से ही इंदौर में जश्न का माहौल था. प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर पर 21 ब्राह्मणों द्वारा मिशन चंद्रयान 3 की सफलता की कामना में यज्ञ हवन और पूजा पाठ किया गया. इसके अलावा शहर के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी ऐसा ही माहौल रहा. इधर, शहर को तमाम शिक्षण संस्थानों मे अलग-अलग चंद्रयान-3 के लाइव कवरेज को दिखाने की व्यवस्था की गई. भाजपा कार्यालय के अलावा शहर के विभिन्न इलाकों में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को लेकर आयोजन किए गए. कई जगहों पर मिठाई वितरण और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए. शाम को राजवाड़ा पर ढोल-नगाड़ों के साथ लोगों ने जश्न मनाया. 

ABOUT THE AUTHOR

...view details