Gwalior News: चंद्रयान-3 की सफलता पर सिंधिया ने दी बधाई, कहा- 'हमारे देश का तिरंगा चांद पर फहरा' - हमारे देश का तिरंगा चांद पर फहरा
By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : Aug 23, 2023, 10:36 PM IST
ग्वालियर। इसरो के चंद्रयान-3 ने साउथ पोल पर लैंडिंग कर पूरे विश्व भर में भारत का नाम रोशन किया है. विश्व में ऐसा करने वाला भारत पहला देश बन गया है. चंद्रयान की सफलता को लेकर देश भर में खुशी का माहौल है. इसी पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी बयान सामने आया है. केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने चंद्रयान की सफलता पर बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि विश्व में भारत ने एक कीर्तिमान रचा है. यह भारत के लिए अद्भुत क्षण है कि भारत का तिरंगा चांद पर फहरा रहा है. केंद्रीय मंत्री ज्योतरादित्य सिंधिया ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के सभी वैज्ञानिकों को ढेर सारी बधाई दी. चंद्रयान-3 की सफलता से यह साबित होता है कि हमारा देश दुनिया भर में मजबूत स्तंभ की तरह उभर रहा है. पूरे ब्रह्मांड में भारत ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने साउथ पोल पर चंद्रयान की लैंडिंग की है."