मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ग्वालियर में धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा, आदर्श गौशाला में 100 टन गोबर से बना गोवर्धन पर्वत

By

Published : Oct 26, 2022, 3:05 PM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:30 PM IST

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी लाल टिपारा आदर्श गौशाला में बुधवार को धूमधाम से गोवर्धन पूजा की गई. सबसे खास बात यह रही कि इस आदर्श गौशाला में मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा गोवर्धन पर्वत बनाया गया. इस गोवर्धन पर्वत को बनाने के लिए 100 टन गोबर का उपयोग किया गया और लगभग 20 फीट ऊंचा बनाया गया. गोवर्धन की पूजा करने के लिए साधु, संत, गौ सेवक व आम लोग पहुंचे और बड़ी धूमधाम से गोवर्धन उत्सव मनाया गया. साथ ही लोगों ने गायों को लंपी वायरस से बचाने की और सुख शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की. बता दें ग्वालियर में लाल टिपारा आदर्श गौशाला मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला है. जिसमें 10000 से अधिक गोवंश रहते हैं. इसी को लेकर आज आदर्श गौशाला में 100 टन गोबर से 20 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत बनाया गया. इसे मथुरा के गोवर्धन पर्वत की तरह दर्शाया गया. इसके बाद आज विधि विधान से गोवर्धन पर्वत की पूजा कर गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाई. इस दौरान बड़ी संख्या में साधु संत और लोग शामिल हुए. इसके साथ ही नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल भी गोवर्धन पूजा में शामिल हुए.(govardhan puja 2022) (govardhan puja celebrated in gwalior) (largest govardhan parvat built in adarsh gaushala) (govardhan parvat made from 100 tons of cow dung)
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:30 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details