मध्य प्रदेश

madhya pradesh

कांग्रेस की आदिवासी स्वाभिमान यात्रा पहुंची जोबट

ETV Bharat / videos

Alirajpur News: कांग्रेस की आदिवासी स्वाभिमान यात्रा पहुंची जोबट, शहर में गर्मजोशी से स्वागत, कार्यकर्ता ढोल के साथ थिरके - शहर में गर्मजोशी से स्वागत

By

Published : Aug 7, 2023, 11:30 AM IST

अलीराजपुर। कांग्रेस की आदिवासी स्वभिमान यात्रा अलीराजपुर जिले के जोबट पहुंची. यहां जगह-जगह यात्रा का स्वागत हुआ. बता दें कि प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में कांग्रेस की आदिवासी स्वाभिमान यात्रा सीधी से प्रारम्भ हुई थी. जो 17 जिलों के 36 विधानसभा क्षेत्रों से होती हुई जोबट पहुंची. कार्यकर्ताओं ने छोटे बस स्टैंड पर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर नमन किया. इस दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल सहित अन्य कांग्रेसी नेता ढोल मांदल पर जमकर थिरके. यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रेस्ट हाउस पहुंची. यात्रा में कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष केसर सिंह डावर, जिला महामंत्री सुरपाल अजनार, जिला पंचायत सदस्य हजरी अजनार, कांग्रेस यूथ जिला अध्यक्ष दीपक भूरिया, कांग्रेस नेता मोनू बाबा, महेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे. 

ABOUT THE AUTHOR

...view details