मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

महाकाल के दर्शन करने पहुंची साध्वी प्रज्ञा, कहा- 'दिग्विजय मेरे सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं - दिग्वजिय सिंह

लोकसभा चुनाव में भोपाल संसदीय सीट से टिकट मिलने के बाद महाकाल दर्शन करने पहुंची साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय को बड़ी चुनौती नहीं बताया है.

महाकाल के दर्शन करतीं साध्वी प्रज्ञा

By

Published : Apr 18, 2019, 8:07 AM IST

उज्जैन। बीजेपी से टिकट मिलने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने समर्थकों के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं. जहां उन्होंने गर्भ गृह में जाकर बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक किया.


प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मेरे सामने दिग्विजय सिंह हैं और वह मेरे लिए कोई चुनौती नहीं हैं. वे उज्जैन के महाकाल मंदिर में भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं. भोपाल की हाई प्रोफाइल सीट से बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर विश्वास जताया है. साध्वी प्रज्ञा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी.

महाकाल के दर्शन करतीं साध्वी प्रज्ञा


साध्वी ने कहा कि लोकसभा का चुनाव मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच है. यह चुनाव धर्म युद्ध है. उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details