मध्य प्रदेश

madhya pradesh

आज बाबा महाकाल गणेश रूप में आए नजर, करिए भस्म आरती में LIVE दर्शन

By

Published : Nov 30, 2022, 8:10 AM IST

बुधवार को उज्जैन में बाबा महाकाल का भस्म आरती के दौरान पंचामृत अभिषेक किया गया, इसके बाद भगवान का भांग, चंदन, अबीर और उबटन से गणेश रूप में श्रृंगार किया गया. इसके बाद भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई और उन्हें विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया. (Ujjain Mahakaleshwar temple)

Etv Bharat
Etv Bharat

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को प्रातः काल 3:00 बजे होने वाली भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर उन्हें स्नान कराया गया और पंडे, पुजारियों द्वारा दूध, दही, घी, शहद, पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया. (Ujjain Mahakaleshwar temple) इसके पश्चात भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा अद्भुत श्रृंगार किया गया. बाद में भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई, जिसमें बाबा महाकाल को फल और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया.

बाबा महाकाल की भस्म आरती
नंदी महाराज के दर्शन

MP: राहुल गांधी ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद, पंचामृत से अभिषेक कर किया साष्टांग प्रणाम

बाबा महाकाल गणेश रूप में आए नजर:भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा भांग, चंदन और उबटन से राजा के रूप में श्रृंगार किया गया. भगवान ने मस्तक पर कुंदन जड़ा त्रिपुण्ड धारण किया, इसके अलावा भगवान महाकाल के श्रृंगार में काजू, बादाम, रुद्राक्ष, भांग, अबीर, कुमकुम सहित तमाम चीजों से बाबा को सजाकर राजा के रूप में तैयार किया गया. इसके साथ ही भगवान को चांदी का छत्र, रुद्राक्ष की माला, फूलों की माला और कलरफुल वस्त्र पहनाए गए, फिर तमाम प्रकार के फल और मिठाइयों से भोग लगाया गया. (Baba Mahakal makeup on 30 November 2022)

बाबा महाकाल गणेश रूप में आए नजर

ABOUT THE AUTHOR

...view details