मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

उज्जैन में बाबा महाकाल राजा रूप में आए नजर, करिए LIVE दर्शन - बाबा महाकाल का आज का श्रृंगार

शनिवार को उज्जैन में बाबा महाकाल का भस्म आरती के दौरान पंचामृत अभिषेक किया गया. भगवान ने मस्तक पर त्रिपुण्ड और त्रिसेर नेत्र के साथ आभूषण धारण किए. इसके बाद भगवान का भांग, चंदन, अबीर और उबटन से राजा के रूप में श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई और उन्हें विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया. (Ujjain Mahakaleshwar Temple)

Etv Bharat
Etv Bharat

By

Published : Dec 24, 2022, 8:17 AM IST

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को प्रातः काल 3:00 बजे होने वाली भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर उन्हें स्नान कराया गया. इसके बाद पंडे, पुजारियों द्वारा दूध, दही, घी, शहद, पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया. इसके पश्चात भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा अद्भुत श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई जिसमें बाबा महाकाल को फल और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया.(Ujjain Mahakaleshwar temple)

बाबा महाकाल भस्म आरती

फिल्म अभिनेता सोनू सूद पत्नी संग पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार, बोले- कोरोना को लेकर सभी सतर्क रहें

Read more at: बाबा महाकाल राजा रूप में आए नजर:भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा भांग, चंदन और उबटन से राजा के रूप में श्रृंगार किया गया. भगवान ने मस्तक पर त्रिपुण्ड और त्रिसेर नेत्र के साथ आभूषण धारण किए. भगवान महाकाल के श्रृंगार में काजू, बादाम, रुद्राक्ष, भांग, अबीर, कुमकुम सहित तमाम चीजों से बाबा को सजाकर राजा के रूप में तैयार किया गया. इसके अलावा भगवान को चांदी का छत्र, रुद्राक्ष की माला, फूलों की माला और कलरफुल वस्त्र पहनाये गये, फिर तमाम प्रकार के फल और मिठाइयों से भोग लगाया गया. (Baba Mahakal makeup on 24 December 2022)

राजा रूप में नजर आए बाबा महाकाल

ABOUT THE AUTHOR

...view details