मध्य प्रदेश

madhya pradesh

दिग्विजय सिंह ने सिंधिया समर्थक मंत्रियों को बताया भूखा शेर, शिवराज खेमे को दलाल

By

Published : May 11, 2023, 6:54 PM IST

आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए समन्वयक की भूमिका निभा रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 18 दिनों में 31 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे. जिसकी शुरुआत उन्होने सिंगरौली से कर दी है. जानें दिग्विजय ने सिंगरौली में सिंधिया और शिवराज के बारे में क्या बोला..

digvijay singh visit singrauli
सिंगरौली यात्रा पर दिग्विजय

सिंगरौली यात्रा पर दिग्विजय

सिंगरौली। आगामी विधानसभा को लेकर दौरे पर निकले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार को सिंगरौली जिले में कांग्रेसियों को एकजुट करने और कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने पहुंचे. इस दौरान प्रेसवार्ता करते हुए दिग्विजय सिंह ने वर्तमान भाजपा सरकार की कई कमियों को गिनाते हुए कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने का दावा किया. पार्टी में फूट को लेकर पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने माना कि सिंगरौली जिले में कांग्रेसियों के मतभेद एवं एक दूसरे के अंतर्कलह से पार्टी का जनाधार तीसरे स्थान पर खिसक चुका है. सिंगरौली में आम आदमी पार्टी की रानी अग्रवाल मेयर हैं. दिग्विजय ने भाजपा को दलालों की पार्टी बताया है.

3 धड़ों में बटी भाजपा:सिंगरौली में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर बीजेपी के अंदर कई धड़ों को लेकर कहा कि आज मध्यप्रदेश में तीन तरह की भाजपा हो चुकी है. शिवराज भाजपा, महराज भाजपा और नाराज भाजपा. दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज भाजपा दलालों की भाजपा है और महाराज भाजपा के लोग भूखे शेर हैं जो अब दलाली कर रहे हैं दिग्विजय सिंह ने कहा नाराज भाजपा वाले वो लोग हैं जिन्होनें देश के हित के लिए चने खाकर, साइकल पर चलकर जनसंघ की स्थापना की. कांग्रेस की गिरती साख को बचाने के लिए दिग्विजय सिंह ने DMF से लेकर उर्जाधानी में सड़क, पानी, बिजली पर अनेक गंभीर आरोप लगाया. साथ ही कांग्रेस पार्टी को एकजुट होकर चुनाव लड़कर जीतने की हुंकार भरी. बता दें पूर्व मुख्यमंत्री 11 मई से तूफानी दौरे पर निकले हैं जिसमें वह 18 दिनों में 31 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे.

Also Read

  1. दिग्गी राजा का तूफानी दौरा, 18 दिनों में 31 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे दिग्विजय सिंह
  2. दिग्विजय सिंह का सिंधिया पर तंज, बोले- महाराजा बिक गए, आदिवासी नहीं बिके

पार्टी के बागी नेताओं पर नजर: विधानसभा चुनावों में भितरघात करने वाले नेताओं की भूमिका पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी को हर गतिविधि मालूम है. इस बार पार्टी सोच समझकर टिकट देगी. साथ ही इस बार किसी भी तरह से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोंगो को किसी भी तरह बख्सा नहीं जाएगा. सिंगरौली के सूर्याभवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में वर्तमान विधायक कमलेश्वर पटेल, रामेश्वर निखरा संयोजक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी, राम अशोक शर्मा, हरमीत सिंह(मंगू भाई), रीनू शाह, देवेंद्र पाठक, ज्ञानेंद्र सिंह भी मौजूद रहे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details