मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने सिद्धार्थ सिंह चौहान, तो प्रदेश सचिव बने सत्यम नायक - Youth Congress District President Siddharth Singh Chauhan

शिवपुरी जिले में कांग्रेस नेता स्व. आलोक सिंह चौहान के बड़े बेटे सिद्धार्थ सिंह चौहान को यूथ कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है, तो वहीं यूथ कांग्रेस का प्रदेश सचिव सत्यम नायक को मनोनीत किया गया है.

Siddharth singh became district president of youth congress
सिद्धार्थ सिंह युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने

By

Published : Sep 26, 2020, 10:15 PM IST

शिवपुरी| कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. आलोक सिंह चौहान के बड़े बेटे सिद्धार्थ सिंह चौहान को यूथ कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है, जबकि यूथ कांग्रेस का प्रदेश सचिव सत्यम नायक को मनोनीत किया गया है.

यह मनोनयन मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और विधायक केपी सिंह कक्काजू के निर्देशन में किया गया है, जो जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाश शर्मा की अनुशंसा पर युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी द्वारा किया गया है.


इस मनोनयन पर सिद्धार्थ सिंह चौहान और सत्यम नायक ने विधायक केपी सिंह कक्काजू, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित गुरु, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष किशन सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, जिला उपाध्यक्ष बासित अली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अजीत सिंह भदौरिया, जिला प्रवक्ता विजय चौकसे, जिला व्यापार प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष केके खंडेलवाल का आभार व्यक्त किया है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details