मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

शासकीय आरएके कृषि कॉलेज में जैविक खेती पर कार्यशाला आयोजित - जैविक खेती

मंगलवार को शासकीय आरएके कृषि कॉलेज में जैविक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें जैविक खेती को बढ़ावा देने की बात कही गई.

RAK Agricultural College
आरएके कृषि कॉलेज

By

Published : Feb 9, 2021, 11:59 PM IST

सीहोर। शासकीय आरएके कृषि कॉलेज में कृषि अधिकारी अंकिता सिंह के द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में जैविक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें डॉ. एचडी वर्मा डीन ने जैविक खेती हेतु लोगों को प्रेरित किया. प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. एमडी व्यास ने जैविक खेती को आज की बढ़ती अवश्यकता बताते हुए वार्मी कम्पोस्ट, नाडेप, गोबर गैस आदि बनाने की विधि एवं होने वाले लाभ पर विस्तृत जानकारी दी गई.

डॉ. एम यासीन ने चने की विकसित नवीनतम् उन्नत किस्मों एवं बीज उत्पादन तकनीक पर चर्चा की. वहीं इस दौरान कृषि अधिकारी अंकिता सिंह बैंक द्वारा किसानों के हितों में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी. जिसमें डॉ. एमडी व्यास ने हीरापुर गांव के सीमा, मंजू, राहुल परमार, सतोर्निया गांव के मुन्नी बी, कांता पाटीदार, कोमल पाटीदार, लीला, आशिफ मिया एवं महिला किसानों को जैविक कृषि, केंचुआ खाद बनाने की विधि, गेंहू की फसल बीज उत्पादन तकनीक आदि की जानकारी दी. कार्यक्रम के अंत में चना अनुसंधान प्रक्षेत्र पर चल रहे अनुसंधान कार्यों का अवलोकन कर तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त किया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details