मध्य प्रदेश

madhya pradesh

By

Published : Dec 31, 2020, 12:20 PM IST

ETV Bharat / state

प्रदेश की गौरव बनीं गार्गी, सीएम ने एकलव्य अवार्ड से किया सम्मानित

मध्यप्रदेश के सतना जिले में रहने वाली कराते खिलाड़ी गार्गी सिंह ने जिले के साथ ही प्रदेश का भी नाम रोशन किया है, गार्गी की प्रतिभा देखकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एकलव्य अवार्ड से सम्मानित किया.

Karate player Gargi Singh received Eklavya Award
कराते खिलाड़ी गार्गी सिंह को एकलव्य अवार्ड मिला

सतना। जिले की बेटी और कराते खिलाड़ी गार्गी सिंह ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए, जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है. जिसे एकलव्य अवार्ड से सम्मानित किया गया है.

  • कराते खिलाड़ी गार्गी सिंह को मिला सम्मान

शिखर खेल अलंकरण समारोह में सतना जिले की उत्कृष्ट कराते खिलाड़ी गार्गी सिंह को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सम्मान एकलव्य अवार्ड से सम्मानित किया गया.

  • 8 वर्ष की उम्र से ले रही ट्रेनिंग

जिले की नागौद तहसील के ग्राम कोटा निवासी अतुल सिंह एवं श्रीमती नंदिता सिंह की पुत्री गार्गी ने 8 वर्ष की आयु में 2011 से आरपीएस मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस अकैडमी सतना में प्रशिक्षण लेना शुरू किया था, गार्गी एकेएफ 17वीं एशियन कराते चैंपियनशिप 2018 ओकीनावा जापान रजत पदक, जूनियर इंटरनेशनल कप 2018 में रजत पदक, यूएस ओपन 2019 लास वेगास में कांस्य पदक, पिछले 3 वर्षों में ही विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीत चुकी हैं, गार्गी सिंह बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना में सतना जिले की ब्रांड एम्बेसडर हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details