सतना। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र तिघरा टोल प्लाजा पर चार पहिया वाहन से 40 से 50 की संख्या में आए हथियार बंद दबंगों ने टोल प्लाजा के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की. दबंगों ने टोल कर्मियों से टोल प्लाजा को टोल फ्री करने के लिए कहा और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी.
सतना: हथियारबंद दबंगों ने टोल प्लाजा पर की तोड़फोड़, कर्मचारियों को दी जान से मारने की धमकी - armed attakers vandalize toll plaza in satna
सतना में हथियारबंद दबंगों ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की. चार पहिया वाहन से 40 से 50 की संख्या में आए दबंगों ने टोल प्लाजा को टोल फ्री नहीं करने पर कर्मचारियों को जान से मारने की दी धमकी.
![सतना: हथियारबंद दबंगों ने टोल प्लाजा पर की तोड़फोड़, कर्मचारियों को दी जान से मारने की धमकी](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-4048981-thumbnail-3x2-img.jpg)
टोल प्लाजा कर्मचारी ने बताया कि टोल कर्मी टोल प्लाजा में बैठे थे. तभी चार पहिया वाहन से 40 से 50 लोग आए और सबसे पहले उन्होंने टोल प्लाजा के लगे सभी कैमरों को तोड़ दिया. उसके बाद टोल प्लाजा के अंदर रखे सामान के साथ तोड़फोड़ की. उनमें से कुछ लोग बंदूक और रिवाल्वर लेकर आए थे और टोल फ्री नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देकर गये हैं.
इसकी सूचना टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया गया कि यहां दबंगों द्वारा तोड़- फोड़ की गई है जिसका मामला पंजीबद्ध कर इसकी तस्दीक की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.