मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

MP Elections 2023: 18 सिंतबर को सागर पहुंचेगी भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा, हरियाणा और उत्तराखंड के सीएम होंगे शामिल - tomorrow Jan Ashirwad Yatra will reached sagar

Jan Ashirwad Yatra: भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा 18 सिंतबर को सागर में प्रवेश करेगी, इस दौरान हरियाणा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री इसमें शामिल होंगे.

Jan Ashirwad Yatra
जन आशीर्वाद यात्रा

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Sep 17, 2023, 12:57 PM IST

सागर।आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा 18 सितंबर को सागर जिले में प्रवेश करने जा रही है. जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी के संबंध में आज भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सागर पहुंचे और जन आशीर्वाद यात्रा के कार्यक्रम की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सागर में होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे.

क्या रहेगा जन आशीर्वाद यात्रा का प्लान:यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए मप्र भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि 18 सितंबर को देवरी विधानसभा के महाराजपुर से जन आशीर्वाद यात्रा सागर जिले में प्रवेश करेगी और देवरी, सहजपुर, केसली, गौरझामर, सुरखी, बिलेहरा, चितौरा, मकरोनिया होते हुए सागर पहुंचेगी. सागर में रात्रि विश्राम होगा, 19 सितंबर को यात्रा नरयावली, जरुआखेड़ा, खुरई, बीना, खिमलासा, मालथौन, बांदरी होते हुए बंडा पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा. 20 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा बंडा से प्रारंभ होकर शाहपुर, गढ़ाकोटा पहुंचेगी. जन आशीर्वाद यात्रा जिले में 3 दिन रहेगी, इस दौरान लगभग 12 रथ सभाएं और 5 मंचीय सभाएं आयोजित की होंगी.

Also Read:

हरियाणा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होंगे शामिल:सागर जिले में होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा में 18 सितंबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा शामिल होंगे और रथ सभा के अलावा मंच सभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा 19 सितंबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का सागर पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, यह दोनों नेता 19 सितंबर की जन आशीर्वाद यात्रा में मंचीय सभा को संबोधित करेंगे. दो दिन की जन आशीर्वाद यात्रा में सागर जिले की 8 में से 7 विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details